Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ग्राम रूपुंगा में महिला की उसके पति ने गला घोंटकर की थी हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफाश, हत्यारा पति गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260317 WA0027
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान हादसा
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260317 WA0023
घटते जल स्तर पर पहल: छाया विधायक महेश साहू ने नहर में जल आपूर्ति अवधि बढ़ाने की मांग की
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260317 WA0025
मिर्गी का दौरा पड़ा, तालाब में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260317142827
खरसिया में संदिग्ध पुलिस मारपीट से मौत का आरोप, परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में दर्ज कराई आपत्ति
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260317 WA0022
आवास योजना के अधूरे मकानों की पूर्ण करने के निर्देश पर प्रशासन सख्त, जल्द निर्माण
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ग्राम रूपुंगा में महिला की उसके पति ने गला घोंटकर की थी हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफाश, हत्यारा पति गिरफ्तार

ग्राम रूपुंगा में महिला की उसके पति ने गला घोंटकर की थी हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफाश, हत्यारा पति गिरफ्तार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 12, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250412 WA0032

रायगढ़। धरमजयगढ़ में पांच दिन पुरानी महिला की रहस्यमयी मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद उसे सामान्य बीमारी से हुई मौत बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की शंका ने मामले को पलट दिया।
घटना 5 अप्रैल की है, जब ग्राम रूपुंगा निवासी 28 वर्षीय गिरिजा डनसेना की मौत की सूचना उसके पति गंगाधर डनसेना (23) ने थाना धरमजयगढ़ में दी थी। उसने रिपोर्ट में बताया था कि पत्नी की मौत छाती दर्द से हुई है। पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मृतका के मायके वालों ने मौत पर संदेह जताया। मामला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के संज्ञान में आते ही एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में गहराई से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जब शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आई, तो डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि गिरिजा की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या है।
इसके बाद पुलिस ने पति गंगाधर डनसेना को संदिग्ध मानते हुए हत्या और सबूत छिपाने के अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 12 अप्रैल को गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इस दौरान पता चला कि आरोपी प्रयागराज गया हुआ है। धरमजयगढ़ लौटते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। शुरू में गुमराह करता रहा आरोपी आखिरकार टूट गया और जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। 4 अप्रैल की रात जब वह शादी से लौटकर घर पहुंचा तो पत्नी ने उसे खाना देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने गिरिजा से मारपीट की और फिर उसके गले में पहने गए मोटे काले धागे से बने माला से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से उस माला को घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर गवाहों की मौजूदगी में बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाते हुए उसे जेएमएफसी न्यायालय घरघोड़ा में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक सुधो भगत, आरक्षक कमलेश्वर राठिया, अलेक्सियुस एक्का और महिला आरक्षक संगीता भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250412 WA0031 समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल शिविर का आयोजन
Next Article IMG 20250412 WA0033 कार्यशाला : हत्या के मामलों में विवेचना को सशक्त करने कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यशाला

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260317 WA0027
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान हादसा
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ March 17, 2026
IMG 20260317 WA0023
घटते जल स्तर पर पहल: छाया विधायक महेश साहू ने नहर में जल आपूर्ति अवधि बढ़ाने की मांग की
CHHATTISGARH खरसिया March 17, 2026
IMG 20260317 WA0025
मिर्गी का दौरा पड़ा, तालाब में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
CHHATTISGARH खरसिया March 17, 2026
IMG20260317142827
खरसिया में संदिग्ध पुलिस मारपीट से मौत का आरोप, परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में दर्ज कराई आपत्ति
CHHATTISGARH खरसिया March 17, 2026
IMG 20260317 WA0022
आवास योजना के अधूरे मकानों की पूर्ण करने के निर्देश पर प्रशासन सख्त, जल्द निर्माण
CHHATTISGARH RAIGARH March 17, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?