Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर एवं एसपी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर एवं एसपी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर एवं एसपी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh November 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20241112 WA0050

श्री फूलसिंह यादव को प्रदान किया श्रवण यंत्र

मुंगेली 12 नवम्बर 2024// जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आमलोगों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम भठली के वरिष्ठ नागरिक श्री फूलसिंह यादव ने श्रवण यंत्र की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर श्री यादव को तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया। इसके साथ ही 03 लोगों को अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चेक प्रदान किया। इसी प्रकार हथनीकला के पैराशूटर श्री सोमेश सिंह ने महाराणा प्रताप खेल परिसर में ट्रैक निर्माण, लाइटिंग व्यवस्था और मैदान समतलीकरण की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आरईएस और खेल विभाग के अधिकारी को स्थल पर जाकर अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*जनदर्शन में प्राप्त हुए 129 आवेदन*

जनदर्शन में कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें ग्राम भर्राकुण्डा के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, ग्राम भठलीखुर्द की खेदिया बाई ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी करही निवासी योगेश कुमार जायसवाल ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम जरहागांव के मनीराम कश्यप ने बिजली बिल में सुधार कराने, ग्राम पंचायत सेमरचुवा के सरपंच ने गॉव के प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण करने, लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सेनगुड़ा निवासी श्री भागवत सोनवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मोहडंडा के भानूप्रताप पटेल ने अपने बी-1, नक्शा, खसरा को आनलाईन सुधार कराने और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम गितपुरी के पुन्नीलाल यादव ने सौर सजला योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।

- Advertisement -
Ad image

रायपुर राज्योत्सव में सम्मानित श्री रात्रे को प्रदान किया गया शाल व श्रीफल

राजधानी रायपुर में 04 से 06 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा जिले के ग्राम मुढ़िया निवासी श्री साधेलाल रात्रे को देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कलेक्टर एवं एसपी ने श्री रात्रे को जनदर्शन के दौरान शाल व श्रीफल प्रदान किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आधार, आयुष्मान एवं राशन कार्ड संबंधी लगाया गया काउंटर

जनदर्शन कक्ष में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनाने के साथ ही धान खरीदी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए काउंटर लगाया गया था। जिसमें आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं विलोपित करने, धान खरीदी, आवास व शौचालय आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का निराकरण कर संबंधितों को राहत पहुंचाई गई। कलेक्टर एवं एसपी ने काउंटरों का अवलोकन किया और प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20241112 WA0046 मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में भारी गड़बड़ी,निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों से होगी वसूली
Next Article IMG 20241112 WA0052 आयुष्मान कार्ड का घर-घर किया जा रहा पंजीयन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?