Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री श्री मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री श्री मोदी

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री श्री मोदी

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh September 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240917 WA0036

रायगढ़, 17 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल में आवास निर्माण के लिए चयनित हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि अंतरित करते हुए हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही उनकी सरकार का लक्ष्य रहा है। 10 सालों में हमने इस लक्ष्य को हासिल करने में शानदार सफलता अर्जित की हैं। इस मौके पर 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को उनके निर्मित आवासों की चाबी, आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मोर आवास-मोर अधिकार का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित हुआ। मौके पर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी उपस्थित रही।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महत्वपूर्ण और खुशी का दिन है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यहां आपको गृह प्रवेश करवाने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के सतत विकास के लिए शासन निरंतर कार्य कर रही है। शासन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पीएम आवास के कार्यों को प्राथमिकता से कर रही है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के गृह प्रवेश कर रहे हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए आज संतुष्टि का दिन है।
राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक ओर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन और दूसरी ओर प्रदेश के लाखों लोगों के आवास का सपना साकार हो रहा हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। मौके पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर पार्षद श्री पंकज कंकरवाल, श्री राजेन्द्र ठाकुर, श्री पदुमलाल परजा, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री डिग्री लाल साहू, श्री सुरेश गोयल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आवास हितग्राही उपस्थित रहे।

वरिष्ठ महिला हितग्राहियों के पैर धोकर किया गया सम्मान, सौंपी घर की प्रतीकात्मक चॉबी
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज पीएम आवास योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लगभग 900 से अधिक हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चॉबी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया। इस दौरान उन्होंने दो वरिष्ठ महिला हितग्राही धरमजयगढ़ निवासी श्रीमती खिमला राठिया एवं लैलूंगा की श्रीमती सलमा मोमिन के पैर धोकर सम्मान करते हुए घर की चॉबी सौंपी। ज्ञात हो कि रायगढ़ शहरी क्षेत्र अंतर्गत 9620 स्वीकृत आवासों में 8133 पूर्ण हो चुके है, जिसमें से 900 से अधिक हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु स्थायी प्रतीक्षा सूची के 38,796 एवं आवास प्लस के 6305 कुल 45,101 हितग्राहियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जो कि छत्तीसगढ़ के जिलों को प्राप्त सर्वाधिक लक्ष्य में 5 वें स्थान पर है। जिले के 26,255 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी की गई है। जिले में विगत एक वर्ष में 12,589 आवास पूर्ण किए गए है।

वित्त मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित सांसद, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों ने साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने की शपथ ली। गौरतलब है कि निगम प्रशासन द्वारा 17 से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा, संस्कार स्वच्छता, स्वभाव स्वच्छता अभियान शहर में चलाई जाएगी। इस दौरान केलो महा सफाई अभियान सहित प्रति दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240917 WA0035 मोदी जी की संकल्पना’ थीम पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Next Article IMG 20240917 WA0037 कलेक्टर एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियो ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?